Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University (PRSU), Prayagraj
Rajju Bhaiya University (PRSU) के बारे में
अगर आप PRSU से पढ़ाई कर रहे हैं, तो एक बात पहले ही जान लीजिए कि Rajju Bhaiya University, Allahabad State University और PRSU – ये तीनों अलग-अलग University नहीं हैं। पहले इसका नाम Allahabad State University था, बाद में इसे बदलकर Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University कर दिया गया। इसलिए कहीं भी इनमें से कोई भी नाम दिखे, समझ लीजिए बात इसी University की हो रही है।
आज यह University प्रयागराज के साथ-साथ कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के सैकड़ों कॉलेजों से जुड़ी हुई है। हर साल हजारों छात्र BA, BSc, BCom, BBA, BCA, LLB, BA LLB, MA, MSc, MCom और दूसरे कई Courses की परीक्षा यहीं से देते हैं। Result जारी होने के समय भी सबसे ज्यादा छात्रों की नजर इसी University के Portal पर रहती है।
पिछले कुछ वर्षों में University ने कई सेवाओं को ऑनलाइन किया है। अब Result देखना, Exam Form भरना, Admit Card डाउनलोड करना और दूसरी जरूरी Academic Services घर बैठे ही पूरी की जा सकती हैं। इसी वजह से छात्रों को बार-बार University या College के चक्कर लगाने की जरूरत भी काफी कम हो गई है।
