MyEduAlert की शुरुआत एक सोच से हुई – कि हिंदी भाषी राज्यों के छात्रों को सरकारी नौकरी, University Result और Admission की जानकारी सबसे पहले, सबसे सरल तरीके से मिले।
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा – इन राज्यों में लाखों छात्र हर साल University Exams देते हैं, सरकारी भर्तियों में form भरते हैं और Scholarship के लिए apply करते हैं। लेकिन सही जानकारी समय पर न मिलने की वजह से कई बार वे पीछे रह जाते हैं।
MyEduAlert इसी कमी को दूर करने की कोशिश है।
हम क्या करते हैं
हम LNMU, RMLAU, VBSPU, BHU, Lucknow University, Agra University, Patna University जैसी दर्जनों Universities को रोज़ाना track करते हैं। जैसे ही कोई Result घोषित होता है, Admission form जारी होता है या कोई नई Sarkari Job आती है – हम उसे तुरंत अपडेट करते हैं।
हमारा काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि उसे इतनी आसान भाषा में समझाना है कि कोई भी पहली बार पढ़ने वाला छात्र भी सब कुछ समझ सके।
हम क्या नहीं हैं
My Edu Alert कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। हम किसी University या सरकारी विभाग से जुड़े नहीं हैं। यहाँ दी गई जानकारी official sources से ली जाती है, लेकिन किसी भी जरूरी काम से पहले आप संबंधित official website ज़रूर देखें।
हमसे जुड़ें
अगर आपको कोई जानकारी गलत लगे, कोई Update छूट गई हो, या आप कुछ सुझाव देना चाहते हों – तो हमसे Contact पेज के ज़रिए बात करें। हम हर message पढ़ते हैं |
