नमस्कार दोस्तों!

Allahabad University PGAT Result 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad), प्रयागराज ने PGAT Result 2026 जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने PGAT-I का रिजल्ट 27 जून 2026 को घोषित किया है, जबकि PGAT-II और IPS Courses के Score Card पहले ही आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने Post Graduate Admission Test (PGAT) 2026 में भाग लिया था, वे अब अपना Score Card आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या aupravesh2026.cbtexam.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Allahabad University PGAT Result 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका, डायरेक्ट लिंक, स्कोर कार्ड में दर्ज जानकारी, मेरिट सूची, काउंसलिंग प्रक्रिया और आगे की Admission Process से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में बताएंगे, ताकि आपको अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की जरूरत न पड़े।

Also Read: DDU Gorakhpur University Result 2026 – OUT, BA, BSc, BCom, MA, MSc Odd Semester Result @ddugu.ac.in Kaise Check Kare

Allahabad University PGAT Result 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालय का नामUniversity of Allahabad (Central University), Prayagraj
परीक्षा का नामPost Graduate Admission Test (PGAT) 2026
शैक्षणिक सत्र2026–27
ऑनलाइन आवेदन शुरू05 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 मई 2026
परीक्षा तिथि15 से 18 जून 2026
PGAT-I रिजल्ट27 जून 2026 को जारी
PGAT-II एवं IPS Score Cardजून 2026 में जारी
Score Card डाउनलोड पोर्टलaupravesh2026.cbtexam.in
आधिकारिक वेबसाइटallduniv.ac.in
काउंसलिंगजुलाई 2026 (संभावित तीसरा सप्ताह)
उपलब्ध सीटेंलगभग 9,467+ (मुख्य परिसर एवं संबद्ध संस्थान)
NAAC ग्रेडA++
NIRF रैंकिंगविश्वविद्यालय श्रेणी में 21वाँ स्थान

Allahabad University PGAT 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

PGAT 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं। यदि विश्वविद्यालय किसी तारीख में बदलाव करता है, तो इस पेज पर सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू05 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 मई 2026
PGAT प्रवेश परीक्षा15–18 जून 2026
Answer Key जारीजून 2026 (परीक्षा के बाद)
PGAT-II एवं IPS Score Cardजून 2026 (जारी)
PGAT-I Result27 जून 2026 (जारी)
प्रथम Cut-off (संभावित)जुलाई 2026 का पहला सप्ताह
Counselling (संभावित)जुलाई 2026 का तीसरा सप्ताह
Document Verificationकाउंसलिंग के दौरान

लेटेस्ट अपडेट: PGAT-I का रिजल्ट घोषित हो चुका है, जबकि PGAT-II एवं IPS अभ्यर्थी अपना Score Card पहले से ही डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग की आधिकारिक तिथि जल्द जारी होने की उम्मीद है, इसलिए समय-समय पर allduniv.ac.in और aupravesh2026.cbtexam.in पर विजिट करते रहें।

PGAT 2026 परीक्षा कार्यक्रम (Official)

परीक्षापरीक्षा तिथिशिफ्टसमयमोड
PGAT-II (विभिन्न Courses)15–17 जून 2026Shift 1 & 210:00 AM–12:10 PM / 2:30 PM–4:40 PMOnline
LL.B. (Hons.) 3 Years17 जून 2026Shift 110:00 AM–12:10 PMOnline/Offline
LL.M. (PGAT-I)17 जून 2026Shift 22:30 PM–4:40 PMOnline/Offline
PGAT-I18 जून 2026Shift 110:00 AM–12:10 PMOnline/Offline
M.Com.18 जून 2026Shift 22:30 PM–4:40 PMOnline/Offline

Official Exam Schedule: University of Allahabad ने 08 जून 2026 को PGAT 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार प्रवेश परीक्षा 15 से 18 जून 2026 तक दो शिफ्टों (10:00 AM–12:10 PM एवं 2:30 PM–4:40 PM) में आयोजित हुई। अभ्यर्थियों के Admit Card 09 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गए थे।

AU PGAT scorecard download 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट, स्कोर कार्ड और आगे की Admission Process से जुड़े सभी जरूरी आधिकारिक लिंक नीचे दिए गए हैं:

कामडायरेक्ट लिंक
PGAT 2026 Score Card डाउनलोडaupravesh2026.cbtexam.in
University of Allahabad Official Websiteallduniv.ac.in
PG Admission 2026–27 Portalallduniv.ac.in – PG Admission 2026–27
Counselling Portalecounselling.in (काउंसलिंग शुरू होने पर सक्रिय होगा)

ध्यान दें: PGAT-I, PGAT-II और IPS अभ्यर्थी अपना Score Card केवल आधिकारिक प्रवेश पोर्टल aupravesh2026.cbtexam.in से ही डाउनलोड करें। वहीं प्रवेश प्रक्रिया, कट-ऑफ, काउंसलिंग शेड्यूल और विभागवार नोटिस University of Allahabad की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

PGAT-I और PGAT-II में क्या अंतर है?

PGAT 2026 में प्रवेश परीक्षा दो भागों PGAT-I और PGAT-II में आयोजित की गई थी। कई अभ्यर्थी यह समझ नहीं पाते कि उनका कोर्स किस टेस्ट के अंतर्गत आता है। नीचे दी गई जानकारी से आप आसानी से अपना संबंधित टेस्ट पहचान सकते हैं।

PGAT-I (मुख्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम)

Courseअनुमानित सीटें
LL.B. (3 Year)191
M.Comविभिन्न विभागों के अनुसार
LL.M.191
M.A. (Hindi, English, Sanskrit, History, Political Science, Economics, Sociology, Geography, Psychology, Philosophy आदि)विषयानुसार
M.Sc. (Physics, Chemistry, Botany, Zoology, Mathematics, Statistics, Biochemistry, Agricultural Microbiology आदि)विषयानुसार

PGAT-II (Professional Courses)

Courseअनुमानित सीटें
B.Ed.विभागानुसार
M.Ed.विभागानुसार
MBA (Rural Development)116
MBA (MONIRBA)116

IPS (Integrated Professional Studies)

IPS पाठ्यक्रमों का प्रवेश भी PGAT प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से निम्न प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं:

CourseCategory
MCAProfessional Programme
M.Sc. Food TechnologyProfessional Programme
M.Voc. Media StudiesProfessional Programme
PGDCAProfessional Programme

महत्वपूर्ण अपडेट: PGAT-II और IPS के Scorecard पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए थे, जबकि PGAT-I Result 27 जून 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया। सभी अभ्यर्थी अपना Scorecard Admission Portal पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: SGGU Result 2026 OUT: UG, PG रिजल्ट जारी, BA, BCom, BSc Marksheet Download @sggu.ac.in

Allahabad University PGAT Result 2026 Kaise Check Karein

अगर आपने PGAT-I, PGAT-II या IPS प्रवेश परीक्षा दी थी, तो अपना Scorecard ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दोनों आसान तरीके बताए गए हैं।

1 – Allahabad University की Official Website से

  • बसे पहले allduniv.ac.in वेबसाइट खोलें।
Allahabad University homepage showing PGAT Result 2026 notice
  • होमपेज पर आपको PGAT Result 2026, PGAT-I Result, PGAT-II Scorecard या IPS Scorecard से संबंधित नोटिस दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Result Portal खुलेगा, जहां आपको अपना Registration Number / Enrollment Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद Login बटन पर क्लिक करें। आपका Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे PDF में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट भी सुरक्षित रख लें, क्योंकि Counselling और Document Verification के समय इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

2 – Direct Admission Portal से

  • यदि आप सीधे Result देखना चाहते हैं, तो aupravesh2026.cbtexam.in पोर्टल पर जाएँ।
PGAT Admission Portal Homepage


  • अपने Registration Number / Enrollment Number और Password से लॉगिन करें। Dashboard खुलने के बाद Scorecard या Result सेक्शन में जाएँ और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

AU PGAT scorecard download 2026 में क्या-क्या जानकारी होती है?

PGAT Scorecard download करने के बाद इन सभी details verify करें:

  • Candidate का नाम (10वीं certificate से match करें)
  • Registration / Roll Number
  • Course जिसके लिए Appear हुए
  • Total Score (out of 300)
  • Subject-wise Marks
  • Category (General / OBC / SC / ST / EWS)
  • Qualified / Not Qualified Status
  • PGAT Rank

Allahabad University PGAT 2026 Expected Cut-off (Round 1)

University of Allahabad अभी Official Cut-off जारी नहीं करता है। पहली Counselling Merit List आने के साथ Course-wise Cut-off प्रकाशित की जाएगी। नीचे दिया गया अनुमान 2025 की Closing Cut-off, सीटों की संख्या और 2026 के Competition Trend के आधार पर तैयार किया गया है। इसे केवल एक Expected Range मानें, अंतिम Cut-off नहीं।

CourseGeneral Category (Expected Cut-off)
M.A. Political Science215–225+
M.A. History185–200
M.A. Hindi170–185
M.A. English175–190
M.A. Economics175–190
M.A. Sociology160–175
M.A. Geography155–170
M.A. Philosophy140–155
M.Sc. Mathematics190–205
M.Sc. Physics165–180
M.Sc. Chemistry160–175
M.Sc. Botany175–190
M.Sc. Zoology170–185
M.Com165–180
LL.M.175–190
MBA (RD / MONIRBA)PGAT Score + Department Process

अपना Score कैसे समझें?

  • 220+ Marks: अधिकांश लोकप्रिय Courses में मजबूत संभावना।
  • 180–210 Marks: कई M.A., M.Sc. और M.Com Courses में अच्छा अवसर मिल सकता है।
  • 150–180 Marks: Subject और Category के अनुसार दूसरे या तीसरे Round में Admission की संभावना बन सकती है।
  • 150 से कम Marks: कम Competition वाले Courses या बाद के Counselling Rounds पर नज़र रखें।

महत्वपूर्ण सूचना: यह केवल अनुमानित Cut-off है। वास्तविक Cut-off सीटों की संख्या, अभ्यर्थियों की संख्या, Category और Counselling Round के अनुसार बदल सकती है। अंतिम एवं आधिकारिक Cut-off केवल University of Allahabad द्वारा Counselling Merit List के साथ जारी की जाएगी। इसलिए Admission से जुड़ा अंतिम निर्णय हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी Merit List के आधार पर ही लें।

MBA (MONIRBA / Rural Development) Admission Process – एक जरूरी बात

अगर आपने MBA (MONIRBA) या MBA (Rural Development) के लिए PGAT-II परीक्षा दी है, तो सिर्फ अच्छा PGAT Score आना ही Admission के लिए पर्याप्त नहीं होता।

इन MBA Programmes में प्रवेश प्रक्रिया अन्य PG Courses से थोड़ी अलग होती है। PGAT Score के बाद विभाग द्वारा निर्धारित अतिरिक्त चयन प्रक्रिया (Department-Level Selection Process) भी पूरी करनी होती है। अंतिम मेरिट इसी संयुक्त प्रक्रिया के आधार पर तैयार की जाती है।

MBA अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

  • सबसे पहले अपना PGAT Scorecard डाउनलोड करें।
  • इसके बाद MONIRBA / Rural Development Department द्वारा जारी Counselling एवं Selection Schedule पर नज़र रखें।
  • यदि Department द्वारा अतिरिक्त Test, Group Discussion (GD), Personal Interview (PI) या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की जाती है, तो उसमें समय पर शामिल होना अनिवार्य होगा।
  • Final Admission, विभाग द्वारा निर्धारित सभी चरण पूरे करने के बाद ही दिया जाएगा।

जरूरी सलाह: यदि आपका लक्ष्य MBA (MONIRBA) या MBA (Rural Development) में Admission लेना है, तो केवल PGAT Result का इंतजार न करें। Result जारी होने के बाद Department की आधिकारिक सूचनाएं भी नियमित रूप से देखते रहें, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया और Counselling से जुड़े निर्देश वहीं प्रकाशित किए जाते हैं।

Allahabad University PGAT counselling 2026 Process – Admission कैसे होगा?

PGAT Result जारी होने के बाद अगला सबसे महत्वपूर्ण चरण Counselling का होता है। इसी प्रक्रिया के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है। इसलिए Scorecard डाउनलोड करने के बाद Counselling की तैयारी भी समय रहते कर लें।

  • Step 1 – Counselling Registration करें

सबसे पहले Allahabad University के Admission Portal पर जाकर Counselling Registration पूरा करें। Registration शुरू होने की सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

  • Step 2 – Course और College Preference भरें

Registration के बाद अपनी पसंद के Course और उपलब्ध Department/College की प्राथमिकता (Choice Filling) सावधानी से भरें। बेहतर विकल्प ऊपर रखें, क्योंकि Seat Allotment इसी क्रम के आधार पर किया जाता है।

  • Step 3 – Seat Allotment देखें

विश्वविद्यालय द्वारा जारी Merit और आपकी Rank के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी। यदि आपको सीट मिलती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे स्वीकार करना होगा।

  • Step 4 – Admission Fee जमा करें

Seat Confirm करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से Admission Fee जमा करें। समय पर शुल्क जमा न करने पर आवंटित सीट रद्द भी हो सकती है।

  • Step 5 – Document Verification कराएं

Fee जमा करने के बाद निर्धारित तिथि पर संबंधित Department/College में Original Documents के साथ उपस्थित होकर Verification पूरा करें। Verification सफल होने के बाद ही आपका Admission Final माना जाएगा।

Counselling के समय कौन-कौन से Documents चाहिए?

Document Verification के दौरान सामान्यतः निम्नलिखित दस्तावेज़ मांगे जाते हैं:

  • PGAT 2026 Scorecard
  • PGAT Admit Card
  • Graduation Marksheet एवं Degree/Provisional Certificate
  • 10वीं एवं 12वीं की Marksheet
  • Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS), यदि लागू हो
  • Aadhaar Card या अन्य वैध पहचान पत्र
  • हाल के दिनों में खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • NCC / Sports / PwD या अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

जरूरी सलाह: सभी Original Documents के साथ उनकी Self-Attested Photocopies भी पहले से तैयार रखें। इससे Document Verification के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

MyEduAlert Tip

Choice Filling करते समय केवल एक ही Course पर निर्भर न रहें। यदि आपके Score के अनुसार Main Campus में सीट मिलने की संभावना कम है, तो Constituent Colleges को भी Preference List में शामिल करें। इससे Admission मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Join Our Social Media – सबसे पहले Update पाएँ

PlatformLink
WhatsApp ChannelMyEduAlert WhatsApp Follow Now
Telegram ChannelMyEduAlert Telegram Follow Now
IMPORTANT LINKS
Check Allahabad University PGAT Result 2026 OnlineCheck Results
e-Counselling PortalClick Here 
Official WebsiteAllahabad University Website
HomepageMyEduAlert

Allahabad University PGAT Result 2026 – FAQs

Allahabad University PGAT Result 2026 कब जारी हुआ?

PGAT-I का Result 27 June 2026 को officially जारी हुआ। PGAT-II और IPS का Scorecard उससे पहले ही Portal पर upload हो चुका है। दोनों के Scorecards अब aupravesh2026.cbtexam.in पर Login करके Download किए जा सकते हैं।

PGAT Result कहाँ Check करें?

दो जगह Check कर सकते हैं – (1) allduniv.ac.in → Homepage → Result Notice पर click करें, या (2) सीधे aupravesh2026.cbtexam.in पर जाकर Login करें। Login के लिए Registration/Enrollment Number और Date of Birth चाहिए।

PGAT-I और PGAT-II में क्या अंतर है?

PGAT-I में LL.B., LL.M., M.Com और सभी MA/MSc courses आते हैं – यह Offline + Online दोनों mode में होता था। PGAT-II में B.Ed, M.Ed, MBA और IPS Professional Courses (MCA, M.Sc Food Tech, PGDCA आदि) आते हैं – यह Online CBT mode में था।

PGAT 2026 में Total कितने Marks मिल सकते हैं?

PGAT में 150 Questions होते हैं और कुल 300 Marks मिल सकते हैं। हर सही उत्तर पर +2 marks मिलते हैं। अधिकतर courses में Negative Marking नहीं है – केवल LAT (LLB) और MBA में -0.5 marks की Negative Marking है।

PGAT Counselling कब होगी?

AU PGAT 2026 Counselling July 2026 के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की Expected है। Counselling पूरी तरह Online (e-Counselling) होगी। Official Schedule allduniv.ac.in पर जल्द जारी होगा।

अगर Score कम है तो क्या Admission मिल सकता है?

हाँ। Main Campus की Cut-off कम पड़ने पर भी Constituent Colleges (CMP, ISDC, SS Khanna, ADC आदि) में Admission की अच्छी संभावना होती है। इन colleges की Cut-off Main Campus से 20–40 marks कम होती है और ये सभी Allahabad University की ही Degree देती हैं।

MBA में PGAT के अलावा और क्या देना होगा?

MBA (MONIRBA / Rural Development) के लिए PGAT Score के बाद Department Level Additional Test भी देना होता है। Final Merit दोनों Scores को मिलाकर बनती है। NCC और Sports Weightage MBA में लागू नहीं होता।

Disclaimer: इस post में दी गई जानकारी University of Allahabad की Official Website (allduniv.ac.in) और publicly available sources पर आधारित है। Cut-off figures 2025 के data पर आधारित Expected अनुमान हैं – Official 2026 Cut-off Counselling के साथ जारी होगा। किसी भी Final Decision से पहले allduniv.ac.in पर Official Notice ज़रूर verify करें। MyEduAlert किसी भी प्रकार की गलती के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Allahabad University PGAT Result 2026 OUT - PGAT 1 PGAT 2 Scorecard Download allduniv.ac.in