UP Baghpat Anganwadi Bharti 2026 – ऐसी सभी महिलाएं जो उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से है और उनको आंगनवाड़ी वैकेंसी में आवेदन फ़ॉर्म भरना चाहती है तो, यह आर्टिकल उनके लिए लिखी जा रही है | जहां हम आप सभी महिलाओं को बाल विकास परियोजनाओं की अंतर्गत Anganwadi Karyakatri (Worker) और Anganwadi Sahayika (Helper) के मानदेय आधारित रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए गए हैं |

ऐसे में हम आपको आंगनबाड़ी की ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जारी किए गए शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025(1917687) की अनुसार Baghpat Anganwadi Bharti 2026 भर्ती सात ब्लॉक/परियोजनाओं – बागपत शहर, बागपत ग्रामीण, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, खेकड़ा और पिलाना जैसे स्थान से निवास करते हैं, तो आप आवेदन पत्र भरने के के लिए योग्य है | इस सरकारी नौकरी के लिए जो कि संविदा आधारित है इसमें किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है |

इसके अलावा हम आपको इस पोस्ट के जरिए ब्लॉक-वाइज वैकेंसी डिटेल, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आय प्रमाण पत्र की सीमा, चयन प्राथमिकता क्रम, आवश्यक दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे |

Also Read: UP Meerut Anganwadi Bharti 2026 – ICDS UP 180 पदों पर Notification OUT, @upanganwadibharti.in पर 17 July तक करें Apply

Baghpat Anganwadi Bharti 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती करने वाला विभागजिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, बागपत
पत्रांकसी-258/जि0का0अधि0/आ0बा0स्थापना/विज्ञप्ति-AWW-H-261_374/2026-27
अधिसूचना की तिथि25 जून 2026
पदआंगनबाड़ी कार्यकत्री + आंगनबाड़ी सहायिका
कुल रिक्तियां635 (261 कार्यकत्री + 374 सहायिका)
पात्रताकेवल महिला अभ्यर्थी
शिक्षा योग्यताकार्यकत्री पद हेतु इंटरमीडिएट या समकक्ष
आयु सीमा18 से 35 वर्ष (01.01.2026 को आधार मानकर)
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (कोई लिखित परीक्षा नहीं)
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन
अंतिम तिथि16 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि तक)
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in

Baghpat Anganwadi Bharti 2026 – Block-wise Vacancy Details

बागपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल 635 पदों की वैकेंसी, 7 अलग-अलग बाल विकास परियोजनाओं में निकली गई है। जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों के लिए:

क्र.सं.परियोजना का नामग्रामीण/शहरीकार्यकत्री के रिक्त पदसहायिका के रिक्त पद
1बागपत शहरशहरी0221
2बागपत ग्रामीणग्रामीण0626
3बड़ौतग्रामीण154150
4बिनौलीग्रामीण1535
5छपरौलीग्रामीण2939
6खेकड़ाग्रामीण2247
7पिलानाग्रामीण3356
योग261374

Note: सबसे ज्यादा वैकेंसी बड़ौत (कार्यकर्ता 154 + सहायिका 150 = 304 पदों) में है, जो बागपत की सबसे बड़ी भर्ती क्षेत्र है। रिक्त पदों का ग्राम सभा/वार्ड-वार पूरी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, तहसील, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।

रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। अधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट लिखा है कि विशेष परिस्थितियों में रिक्त पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है

Baghpat Anganwadi Bharti 2026 – Important Dates

घटनातिथि
अधिसूचना जारी25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि16 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि तक)
रिक्त पदों का विवरण नोटिस बोर्ड परपहले से ही चस्पा
मेरिट सूची तैयारीआवेदन बंद होने के बाद
अंतिम चयनचयन समिति द्वारा

आखिरी दिन तक इंतजार ना करें। आवेदन ऑनलाइन है और सर्वर पर बहुत ज्यादा है, इसलिए जल्दी अप्लाई करें।

UP Baghpat Anganwadi Bharti 2026 Direct Apply Online Link

KaaryaLink
Online Apply Karein – Baghpat Anganwadi Bharti 2026Click Here
बागपत – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति | बागपत – आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्तिClick Here

सिर्फ़ ऑफ़िशियल वेबसाइट upangandevibharti.in के ज़रिए ही अप्लाई करें। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ़्त है – अगर कोई आपसे एप्लीकेशन फीस के लिए पैसे मांगे या नौकरी लगवाने के लिए पैसे मांगे तो ना दे –

UP Baghpat Anganwadi Recruitment 2026 – पात्रता मानदंड

लिंग संबंधी पात्रता

  • केवल महिला अभ्यर्थी ही प्रकाशित पदों पर आवेदन की पात्र होंगी।

शिक्षा योग्यता

  • आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जायेगी — अर्थात जितनी अधिक पढ़ी-लिखी अभ्यर्थी होगी, उसका चयन की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

निवास संबंधी शर्तें

  • आवेदिका उस ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रही है।

UP Anganwadi Bharti 2026 – आयु सीमा

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु गणना की तिथि01 जनवरी 2026
जन्मतिथि का प्रमाणहाई स्कूल के अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी

आवेदिका की आयु दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आय प्रमाण पत्र की सीमा (Income Certificate Limit)

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में गरीबी रेखा (BPL) की सीमा समाज कल्याण अनुभाग-2, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 22/2015/2123/26-2-2015 दिनांक 14 सितंबर 2015 (यथा संशोधित) के अनुसार निर्धारित की गई है:

क्षेत्रगरीबी रेखा (BPL) की आय सीमा
ग्रामीण क्षेत्रशासनादेश के अनुसार निर्धारित (ग्रामीण सीमा लागू)
शहरी क्षेत्रशासनादेश के अनुसार निर्धारित (शहरी सीमा लागू)

महत्वपूर्ण: आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधित तहसील द्वारा सक्षम अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी होने चाहिए, जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो। बिना डिजिटल हस्ताक्षर वाले ऑफलाइन प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

चयन प्राथमिकता क्रम (Selection Priority Order)

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की अधिसूचना में एक स्पष्ट प्राथमिकता क्रम दिया गया है जिसके आधार पर एक ही ग्राम सभा/वार्ड में अभ्यर्थियों का चयन होगा:

प्रथम प्राथमिकता – गरीबी रेखा से नीचे (BPL)

उस ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की:

  1. विधवा महिला – सबसे पहली प्राथमिकता
  2. विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला (कानूनी रूप से तलाकशुदा/परित्यक्त महिला)

द्वितीय प्राथमिकता — यदि ऊपर वाली श्रेणियां न मिलें

यदि गरीबी रेखा से नीचे की विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला नहीं मिलती, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी।

महत्वपूर्ण विधिक नियम:

  • विधवा हेतु: संबंधित ग्राम पंचायत/नगर निकाय/सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल ही मान्य होगी।
  • तलाकशुदा/परित्यक्ता के संबंध में: केवल माननीय सक्षम न्यायालय द्वारा जारी विधिक आदेश ही मान्य होंगे।

Baghpat Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु ये चरण अपनायें:

  • चरण 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जायें upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
Baghpat Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  • चरण 2 – नया रजिस्ट्रेशन करें “New Registration” पर क्लिक करें और अपना जिला बागपत चुनें, फिर संबंधित परियोजना (बागपत शहर, बागपत ग्रामीण, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, खेकड़ा या पिलाना) चुनें, और अपना ब्लॉक/वार्ड चुनें।
New Registration
  • चरण 3 – बेसिक विवरण भरें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आई.डी. डालें और पासवर्ड बनायें – रजिस्ट्रेशन हेतु।
  • चरण 4 – लॉगिन करके फॉर्म पूरा भरें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक एवं निवास संबंधी जानकारी सावधानी से भरें। सुनिश्चित करें कि आपका नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाण पत्र से पूरी तरह मिले।
  • चरण 5 – दस्तावेज़ अपलोड करें अपना स्व-हस्ताक्षरित और साफ-सुथरा फोटो एवं हस्ताक्षर, साथ ही सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन की हुई कॉपी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • चरण 6 – आवेदन प्रीव्यू करें हर फील्ड को ध्यान से जांचें — फाइनल सबमिशन के बाद कोई ऑफलाइन सुधार नहीं किया जा सकता, जैसा अधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट लिखा है।
  • चरण 7 – फाइनल सबमिट करें चूंकि कोई आवेदन शुल्क नहीं है, सीधे “Final Submit” पर क्लिक करें।
  • चरण 8 – आवेदन फॉर्म प्रिंट करें सबमिट किया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड एवं प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

अधिकारिक आदेश से महत्वपूर्ण सूचना: कोई भी ऑफलाइन आवेदन, दस्तावेज़ या सहायक प्रपत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। कोई भी त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। त्रुटि सुधार हेतु ऑफलाइन किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

Social Media – Updates के लिए Join करें

बागपत आंगनबाड़ी वेकैंसी 2026 की Merit List, Document Verification Date और सभी updates सबसे पहले पाने के लिए:

PlatformLink
WhatsApp ChannelMyEduAlert WhatsApp Follow Now
Telegram ChannelMyEduAlert Telegram Follow Now
IMPORTANT LINKS
Baghpat Anganwadi Karyakatri Sahayika Bharti 2026 ApplyRegistration | Login
Baghpat Anganwadi Bharti 2026 – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्तिClick Here 
University Official WebsiteUP Anganwadi Recruitment 2026 Website
Homepagemyedualert.com

FAQ – UP बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कितनी रिक्तियां हैं?

कुल 635 रिक्तियां हैं – 261 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 374 आंगनबाड़ी सहायिका के पद, जो बागपत शहर, बागपत ग्रामीण, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, खेकड़ा और पिलाना – इन 7 ब्लॉकों में फैले हुए हैं। सबसे ज़्यादा रिक्ति बड़ौत में (304 पद) है।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026, मध्यरात्रि तक है, upanganwadibharti.in पर।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कोई आवेदन शुल्क है क्या?

नहीं। यह भर्ती बिल्कुल निःशुल्क है। किसी भी श्रेणी की अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

केवल महिला अभ्यर्थी जो उस ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी हों और इंटरमीडिएट (12वीं) पास हों, आवेदन कर सकती हैं।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है, दिनांक 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका में क्या अंतर है?

कार्यकत्री (Worker) के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) है और यह सीनियर पद है। सहायिका (Helper) इस भर्ती का दूसरा पद है जिसकी संख्या अधिक (374) है। दोनों के लिए पात्रता एवं चयन प्रक्रिया अलग-अलग नोटिस बोर्ड पर दी गई है।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में चयन का प्राथमिकता क्रम क्या है?

पहली प्राथमिकता गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की विधवा महिला को, फिर BPL तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला को दी जाती है। यदि यह नहीं मिलती तो गरीबी रेखा से ऊपर (APL) की विधवा/तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाती है।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in है, जहां से आवेदन एवं अधिसूचना देखी जा सकती है।

बागपत आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की अधिसूचना किस अधिकारी ने जारी की?

यह अधिसूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागपत के कार्यालय द्वारा जारी की गई है, महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत।

डिस्क्लेमर: myedualert.com एक स्वतंत्र सूचनात्मक वेबसाइट है। सारी जानकारी अधिकारिक अधिसूचना एवं upanganwadibharti.in से ली गई है। सभी आधिकारिक एवं कानूनी कार्यों के लिए, कृपया हमेशा अधिकारिक अधिसूचना PDF एवं वेबसाइट देखें।

Baghpat Anganwadi Bharti 2026 - 635 Padon Par Free Apply, 16 July