नया अपडेट (17 जुलाई 2026): गाजियाबाद (508 पद – कार्यकर्त्री 167 + सहायिका 341) और रायबरेली (191 पद — केवल कार्यकर्त्री) जिलों की आंगनवाड़ी भर्ती 2026 विज्ञप्ति जारी। गाजियाबाद की Last Date 07 अगस्त 2026 और रायबरेली की 06 अगस्त 2026 है। अब इस पोस्ट में 19 जिले और कुल 5,266 पद शामिल हैं।
UP Anganwadi Bharti 2026 – अगर आप उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। 29 जून 2026 को फर्रुखाबाद और मथुरा जिले की आंगनबाड़ी भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई। इसके बाद 30 जून 2026 को अलीगढ़ और प्रतापगढ़ जिले के लिए भी नई भर्ती अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई। इन चारों जिलों में मिलाकर 5,266 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गाजियाबाद (नया), रायबरेली (नया), सुल्तानपुर, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आगरा, भदोही, वाराणसी, मुरादाबाद, चंदौली, श्रावस्ती, औरैया, देवरिया, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, शाहजहाँपुर (नया) के पद शामिल हैं.
अगर आप इन जिलों की संबंधित ग्राम सभा या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी हैं, तो upanganwadibharti.in पर बिल्कुल निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस लेख में आपको चारों जिलों की जिलावार रिक्तियां, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन करने का पूरा तरीका आसान हिंदी में एक ही जगह मिलेगा।
UP Anganwadi Vacancy Details 2026 – 19 जिलों की पूरी सूची
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | UP Anganwadi Bharti 2026 |
| विभाग | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP) |
| शामिल जिले | फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आगरा, भदोही, वाराणसी, मुरादाबाद, चंदौली, श्रावस्ती, औरैया, देवरिया (नया), मैनपुरी (नया), सिद्धार्थनगर (नया), बाराबंकी (नया), सुल्तानपुर (नया), गाजियाबाद (नया), रायबरेली (नया) |
| कुल रिक्तियां | 5,266 पद |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
| आधिकारिक वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
UP Anganwadi Bharti 2026 – जिला-वार रिक्तियों का विवरण
| जिला | पद का नाम | कुल रिक्तियां | विज्ञप्ति जारी होने की तिथि | पत्रांक |
|---|---|---|---|---|
| गाजियाबाद (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 508 | 17-07-2026 | C-388/जि0का0अधि0/आं0बा0स्था0/2026-27 |
| रायबरेली (नया) | केवल कार्यकर्त्री | 191 | 16-07-2026 | /जि0का0अधि0/आ0बा0का0विज्ञप्ति/2026-27 |
| बाराबंकी (नया) | केवल कार्यकर्त्री | 166 | 15-07-2026 | |
| सुल्तानपुर (नया) | केवल कार्यकर्त्री | 119 | 14-07-2026 | /जि0का0अधि0/बा0वि0प0री0/विज्ञप्ति/आ0का0/2026-27 |
| शाहजहाँपुर (नया) | केवल कार्यकर्त्री | 333 | 13-07-2026 | C885/जिकाअ/आं.बा.चयन/विज्ञप्ति/2026-27 |
| देवरिया (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 408 | 10-07-2026 | C-650/जि0का0का0/2026-27 |
| मैनपुरी (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 144 | 09-07-2026 | C-316/जि0का0अधि0/आ0बा0स्था0/विज्ञप्ति/2026-27 |
| सिद्धार्थनगर (नया) | कार्यकर्त्री | 353 | 08-07-2026 | |
| औरैया (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 473 | 01-07-2026 | /जि0का0अ0/आ0बा0सहा0चयन/विज्ञप्ति/2026–27 |
| श्रावस्ती (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 128 | 06-07-2026 | C-474/जि0का0अधि0/आ0बा0चयन/विज्ञप्ति/2026-27 |
| चंदौली (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 210 | 06-07-2026 | |
| मुरादाबाद (नया) | कार्यकर्त्री | 207 | 02-07-2026 | |
| वाराणसी (नया) | कार्यकर्त्री | 187 | 01-07-2026 | |
| भदोही (नया) | कार्यकर्त्री | 108 | 01-07-2026 | जि0का0अधि0/चयन विज्ञप्ति/2026-27 |
| आगरा (नया) | कार्यकर्त्री + सहायिका | 708 | 30-06-2026 | शासनादेश सं0-1/1092245/2025/3313/58-1-2025 |
| फर्रुखाबाद | आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 292 | 29 जून 2026 | जि०का०अ०/आं०बा० कार्य०-विज्ञप्ति/2026-27 |
| मथुरा | आंगनबाड़ी सहायिका | 236 | 29 जून 2026 | 336/जि०का०अ०/विज्ञप्ति/2025-26 |
| अलीगढ़ | आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 237 | 30 जून 2026 | C-677/जि०का०अधि०/विज्ञप्ति/2026-27 |
| प्रतापगढ़ | आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 250 | 30 जून 2026 | 1700/जि०का०अधि०/विज्ञप्ति/2025-26 |
| कुल योग | कार्यकत्री + सहायिका | 5,266 पद | — | — |
ध्यान दें: इन 19 जिलों की UP Anganwadi Bharti 2026 भर्तियां अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से जारी की गई हैं। प्रत्येक जिले के लिए आवेदन, पात्रता, परियोजना (Project) और रिक्तियों का विवरण अलग-अलग है। आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति अवश्य पढ़ें।
UP Anganwadi Vacancy Details 2026 – 19 जिलों की पूरी सूची
| जिला | विज्ञप्ति जारी | आवेदन की अंतिम तिथि | नोटिफिकेशन |
|---|---|---|---|
| Ghaziabad Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 17-07-2026 | 07-08-2026 | Official Notification |
| Raebareli Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 16-07-2026 | 06-08-2026 | Official Notification |
| Barabanki Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 15-07-2026 | 04-08-2026 | Official Notification |
| Sultanpur Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 14-07-2026 | 04-08-2026 | Official Notification |
| Shahjahanpur Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 13-07-2026 | 03-08-2026 | Official Notification |
| Deoria Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 10-07-2026 | 31-07-2026 | Official Notification |
| Mainpuri Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 09-07-2026 | 30-07-2026 | Official Notification |
| Siddharthnagar Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 08-07-2026 | 28-07-2026 | Official Notification |
| Auraiya Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 01-07-2026 | 28-07-2026 | Official Notification |
| Shravasti Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 06-07-2026 | 27-07-2026 | Official Notification |
| Chandauli Anganwadi Recruitment 2026 (NEW) | 06-07-2026 | 25-07-2026 | Official Notification |
| Moradabad Anganwadi Recruitment 2026 | 02-07-2026 | 23-07-2026 | Official Notification |
| Varanasi Anganwadi Recruitment 2026 | 01-07-2026 | 31-07-2026 | Official Notification |
| Bhadohi Anganwadi Recruitment 2026 | 01-07-2026 | 25-07-2026 | Official Notification |
| Agra Anganwadi Recruitment 2026 | 30-06-2026 | 20-07-2026 | Official Notification |
| Pratapgarh Anganwadi Recruitment 2026 | 30 जून 2026 | 28 जुलाई 2026 | Official Notification |
| Aligarh Anganwadi Recruitment 2026 | 30 जून 2026 | 20 जुलाई 2026 | Official Notification |
| Mathura Anganwadi Recruitment 2026 | 29 जून 2026 | 24 जुलाई 2026 | Official Notification |
| Farrukhabad Anganwadi Recruitment 2026 | 29 जून 2026 | 20 जुलाई 2026 | Official Notification |
लेटेस्ट अपडेट: उत्तर प्रदेश के 19 जिलों – गाजियाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, शाहजहाँपुर, देवरिया, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, चंदौली, श्रावस्ती, औरैया, मुरादाबाद, वाराणसी, भदोही, आगरा, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मथुरा और फर्रुखाबाद की आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्तियां जारी हो चुकी हैं। सभी जिलों की Last Date अलग-अलग है।
UP Anganwadi Bharti 2026 – मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | UP Anganwadi Bharti 2026 |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन (upanganwadibharti.in) |
| आवेदन शुल्क | सभी श्रेणियों के लिए निःशुल्क |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
| आयु की गणना | 01 जनवरी 2026 के आधार पर |
| शैक्षणिक योग्यता | आंगनबाड़ी कार्यकत्री: इंटरमीडिएट (12वीं) पास || आंगनबाड़ी सहायिका: हाईस्कूल (10वीं) पास |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर (कोई लिखित परीक्षा नहीं) |
| आवेदन कौन कर सकता है? | केवल महिला अभ्यर्थी |
| निवास संबंधी शर्त | संबंधित ग्राम सभा / वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य |
| आधिकारिक वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
महत्वपूर्ण: प्रत्येक जिले की पात्रता, रिक्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि और परियोजनाओं (Projects) का विवरण अलग-अलग हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति अवश्य पढ़ें।
UP Anganwadi Vacancy Details 2026 – 19 जिलों की पूरी सूची
नीचे 19 जिलों में जारी आंगनवाड़ी भर्ती की UP Anganwadi Project-wise Vacancy दी गई है।। आवेदन करने से पहले अपने जिले और संबंधित परियोजना (Project) की रिक्तियां जरूर देख लें।
गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 508 पद (कार्यकर्त्री 167 + सहायिका 341)
गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 17 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: C-388/जि0का0अधि0/आं0बा0स्था0/2026-27। जिले की 5 परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका दोनों पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। Last Date 07 अगस्त 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
गाजियाबाद – परियोजनावार रिक्तियां
| परियोजना का नाम | कार्यकर्त्री रिक्त पद | सहायिका रिक्त पद |
|---|---|---|
| भोजपुर | 28 | 62 |
| शहर, गाजियाबाद | 64 | 128 |
| लोनी | 31 | 68 |
| मुरादनगर | 22 | 34 |
| राजापुर | 22 | 49 |
| योग | 167 | 341 |
खास बात: गाजियाबाद में शहर परियोजना में सबसे अधिक पद हैं – कार्यकर्त्री के 64 और सहायिका के 128 पद। लोनी (31 कार्यकर्त्री + 68 सहायिका) दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है। गाजियाबाद इस पूरी भर्ती श्रृंखला का एकमात्र जिला है जहाँ सहायिका के पद (341) कार्यकर्त्री पदों (167) से दोगुने से भी अधिक हैं।
रायबरेली आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 191 पद (केवल कार्यकर्त्री)
रायबरेली जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 16 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: /जि0का0अधि0/आ0बा0का0विज्ञप्ति/2026-27। जिले की 18 परियोजनाओं में 191 कार्यकर्त्री पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। Last Date 06 अगस्त 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
रायबरेली – परियोजनावार रिक्तियां (आरक्षणवार)
| परियोजना का नाम | कुल रिक्त पद | अनारक्षित | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति |
|---|---|---|---|---|
| अमांवा | 6 | 4 | 2 | 0 |
| बछरांवा | 9 | 6 | 3 | 0 |
| हरचंदपुर | 10 | 6 | 2 | 2 |
| छतोह | 4 | 3 | 1 | 0 |
| डलमऊ | 16 | 10 | 3 | 3 |
| दीनशाहगौरा | 2 | 1 | 1 | 0 |
| डीह | 16 | 9 | 6 | 1 |
| जगतपुर | 3 | 3 | 0 | 0 |
| खीरों | 18 | 9 | 6 | 3 |
| लालगंज | 16 | 9 | 1 | 6 |
| महराजगंज | 17 | 12 | 3 | 2 |
| शहर | 4 | 3 | 1 | 0 |
| राही | 13 | 10 | 3 | 0 |
| रोहनियां | 5 | 3 | 2 | 0 |
| सलोन | 19 | 17 | 2 | 0 |
| सरेनी | 16 | 12 | 3 | 1 |
| सतांव | 7 | 5 | 2 | 0 |
| ऊंचाहार | 10 | 2 | 5 | 3 |
| योग | 191 | 124 | 46 | 21 |
खास बात: रायबरेली में सलोन परियोजना में सबसे अधिक 19 पद हैं। इसके बाद खीरों (18), महराजगंज (17) और डलमऊ, डीह, लालगंज, सरेनी में 16-16 पद हैं। इस विज्ञप्ति में केवल कार्यकर्त्री पद हैं।
बाराबंकी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 166 पद (केवल कार्यकर्त्री)
बाराबंकी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। शासनादेश संख्या–2025/3313/58–1–2025(1917687) दिनांक 17 सितम्बर 2025 के अंतर्गत जिले की 16 परियोजनाओं में 166 कार्यकर्त्री पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। Last Date 04 अगस्त 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क Online करें।
| परियोजना का नाम | कुल रिक्त पद | अनुसूचित जाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनारक्षित |
|---|---|---|---|---|
| हरख | 9 | 2 | 3 | 4 |
| सिरौली गौसपुर | 7 | 2 | 2 | 3 |
| त्रिवेदीगंज | 11 | 2 | 3 | 6 |
| पूरेडलई | 10 | 1 | 2 | 7 |
| सूरतगंज | 12 | 2 | 3 | 7 |
| हैदरगढ़ | 3 | 2 | 0 | 1 |
| बाराबंकी शहर | 2 | 0 | 1 | 1 |
| देवा | 14 | 5 | 5 | 4 |
| फतेहपुर | 9 | 3 | 0 | 6 |
| मसौली | 4 | 0 | 1 | 3 |
| बनीकोडर | 12 | 0 | 2 | 10 |
| निन्दूरा | 17 | 0 | 6 | 10 |
| रामनगर | 12 | 0 | 5 | 7* |
| दरियाबाद | 9 | 2 | 2 | 5 |
| सिद्धौर | 12 | 1 | 2 | 9 |
| बंकी | 23 | 2 | 9 | 12 |
| योग | 166 | 25 | 46 | 95 |
खास बात: बाराबंकी में बंकी परियोजना में सबसे अधिक 23 पद हैं। इसके बाद निन्दूरा (17) और देवा (14) का नंबर है। इस विज्ञप्ति में केवल कार्यकर्त्री पद हैं, सहायिका पद शामिल नहीं हैं।
सुल्तानपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 119 पद (केवल कार्यकर्त्री)
सुल्तानपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 14 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: /जि0का0अधि0/बा0वि0प0री0/विज्ञप्ति/आ0का0/2026-27। जिले की 14 परियोजनाओं में 119 कार्यकर्त्री पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। Last Date 04 अगस्त 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
| परियोजना का नाम | अनारक्षित | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | कुल |
|---|---|---|---|---|
| (क्र.सं.1 — नाम अस्पष्ट) | 3 | 4 | 5 | 6 |
| अखण्डनगर | 5 | 1 | 4 | 10 |
| बल्दीराय | 16 | 2 | 2 | 20 |
| भदैया | 4 | 1 | 0 | 5 |
| धनपतगंज | 9 | 5 | 1 | 15 |
| दोरतपुर | 5 | 0 | 0 | 5 |
| दुर्वेपुर | 3 | 2 | 0 | 5 |
| जयसिंहपुर | 1 | 3 | 1 | 5 |
| कादीपुर | 7 | 6 | 1 | 14 |
| कूरेभार | 4 | 2 | 1 | 7 |
| कुड़वार | 6 | 0 | 2 | 8 |
| लम्भुआ | 7 | 4 | 2 | 13 |
| मोतिगरपुर | 1 | 1 | 0 | 2 |
| पी0पी0 कमैचा | 6 | 1 | 2 | 9 |
| सुल्तानपुर शहर | 1 | 0 | 0 | 1 |
| योग | 75 | 28 | 16 | 119 |
खास बात: सुल्तानपुर में बल्दीराय परियोजना में सबसे अधिक 20 पद हैं। इसके बाद धनपतगंज (15), लम्भुआ (13) और कादीपुर (14) का नंबर है। इस विज्ञप्ति में केवल कार्यकर्त्री पद हैं।
शाहजहाँपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 333 पद (केवल कार्यकर्त्री)
शाहजहाँपुर जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 13 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: C885/जिकाअ/आं.बा.चयन/विज्ञप्ति/2026-27। जिले की 16 परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। Online आवेदन 13 जुलाई 2026 से Vacancy Management Portal upanganwadibharti.in पर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 है।
शाहजहाँपुर – परियोजनावार रिक्तियां
| क्रम सं0 | परियोजना का नाम | ग्रामीण/नगरीय | कार्यकर्त्री रिक्त पद |
|---|---|---|---|
| 1 | बण्डा | ग्रामीण/नगरीय | 49 |
| 2 | भावलखेड़ा | ग्रामीण/नगरीय | 66 |
| 3 | ददरौल | ग्रामीण | 20 |
| 4 | जैतीपुर | ग्रामीण | 05 |
| 5 | जलालाबाद | ग्रामीण | 10 |
| 6 | कांट | ग्रामीण | 14 |
| 7 | कलान | ग्रामीण | 08 |
| 8 | खुटार | ग्रामीण | 09 |
| 9 | खुदागंज | ग्रामीण | 12 |
| 10 | मदनापुर | ग्रामीण | 24 |
| 11 | निजामपुर | ग्रामीण | 04 |
| 12 | निगोही | ग्रामीण | 18 |
| 13 | पुवायां | ग्रामीण/नगरीय | 29 |
| 14 | सिंधौली | ग्रामीण | 15 |
| 15 | तिलहर | ग्रामीण/नगरीय | 14 |
| 16 | शहर | नगरीय | 36 |
| कुल योग | 333 |
खास बात: शाहजहाँपुर में भावलखेड़ा परियोजना में सबसे अधिक 66 पद हैं। इसके बाद बण्डा (49), शहर (36) और पुवायां (29) का नंबर है। इस जिले की विज्ञप्ति में केवल कार्यकर्त्री के पद हैं, सहायिका पद इस विज्ञप्ति में शामिल नहीं हैं।
देवरिया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 408 पद (कार्यकर्त्री 146 + सहायिका 262)
देवरिया जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 10 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: C-650/जि0का0का0/2026-27। जिले की 16 परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
देवरिया – परियोजनावार रिक्तियां
| क्रम सं0 | परियोजना | कार्यकर्त्री | सहायिका |
|---|---|---|---|
| 1 | बैतालपुर | 15 | 12 |
| 2 | बनकटा | 4 | 5 |
| 3 | बरहज | 7 | 17 |
| 4 | भागलपुर | 10 | 12 |
| 5 | भलुअनी | 6 | 12 |
| 6 | भटनी | 12 | 15 |
| 7 | भाटपाररानी | 6 | 6 |
| 8 | शहर | 10 | 29 |
| 9 | देसही देवरिया | 5 | 13 |
| 10 | गौरी बाजार | 9 | 14 |
| 11 | लार | 5 | 13 |
| 12 | पथरदेवा | 6 | 8 |
| 13 | रामपुर कारखाना | 4 | 15 |
| 14 | रूदरपुर | 23 | 35 |
| 15 | देवरिया सदर | 6 | 23 |
| 16 | सलेमपुर | 15 | 23 |
| 17 | तरकुलवा | 3 | 10 |
| कुल योग | 146 | 262 |
आरक्षणवार कुल: कार्यकर्त्री – अनुसूचित जनजाति 2, अनुसूचित जाति 18, अन्य पिछड़ा वर्ग 35, अनारक्षित 91 = 146 पद। सहायिका – अनुसूचित जनजाति 3, अनुसूचित जाति 67, अन्य पिछड़ा वर्ग 68, अनारक्षित 124 = 262 पद।
खास बात: देवरिया में रूदरपुर परियोजना में सबसे अधिक पद हैं – कार्यकर्त्री के 23 और सहायिका के 35 पद।
मैनपुरी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 144 पद (कार्यकर्त्री 74 + सहायिका 70)
मैनपुरी जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 09 जुलाई 2026 को जारी की गई है। संख्या: C-316/जि0का0अधि0/आ0बा0स्था0/विज्ञप्ति/2026-27। जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के रिक्त पदों पर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम 35 वर्ष (Cutoff Date: 01.07.2026)। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
मैनपुरी – परियोजनावार रिक्तियां (आरक्षणवार)
| परियोजना | कार्यकर्त्री (UR/OBC/SC/ST) | कुल | सहायिका (UR/OBC/SC/ST) | कुल |
|---|---|---|---|---|
| (क्र.सं. 2 — नाम अस्पष्ट) | 3/4/5/— | 6 | 7/8/9/— | 10 |
| बरनाहल | 0/0/2/— | 2 | 1/5/3/— | 9 |
| बेवर | 8/6/2/— | 16 | 8/1/4/— | 13 |
| जागीर | 4/2/0/— | 6 | 1/1/0/— | 2 |
| घिरोर | 1/2/3/— | 6 | 2/1/2/— | 5 |
| करहल | 10/3/2/— | 15 | 5/2/6/— | 13 |
| किशनी | 1/4/2/— | 7 | 2/3/1/— | 6 |
| कुरावली | 4/2/0/— | 6 | 0/1/1/— | 2 |
| मैनपुरी शहर | 6/0/2/— | 8 | 7/3/0/— | 10 |
| मैनपुरी देहात | 1/0/2/— | 3 | 2/1/2/— | 5 |
| सुल्तानगंज | 3/1/1/— | 5 | 3/2/0/— | 5 |
| योग | 38/20/16/— | 74 | 31/20/19/— | 70 |
खास बात: मैनपुरी में करहल परियोजना में कार्यकर्त्री के सबसे अधिक 15 पद और बेवर में भी 16 कार्यकर्त्री पद हैं।
सिद्धार्थनगर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 353 पद (केवल कार्यकर्त्री)
सिद्धार्थनगर जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की विज्ञप्ति 08 जुलाई 2026 को जारी हुई है। इस विज्ञप्ति में केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के 353 पद हैं। जिले की 15 परियोजनाओं – नौगढ़, शहर (नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर), बर्डपुर, उसका बाज़ार, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़, बढ़नी, मिठवल, बाँसी, खेसरहा, डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा और खुनियाँव में भर्ती की जाएगी। अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
सिद्धार्थनगर – परियोजनावार रिक्तियां (आरक्षणवार)
| परियोजना | अनारक्षित | पिछड़ी जाति | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जन जाति | कुल योग |
|---|---|---|---|---|---|
| नौगढ़ | 15 | 07 | 05 | 0 | 27 |
| शहर | 01 | 0 | 0 | 0 | 01 |
| बर्डपुर | 30 | 19 | 09 | 0 | 58 |
| उसका बाज़ार | 06 | 05 | 10 | 0 | 21 |
| लोटन | 02 | 03 | 03 | 0 | 08 |
| जोगिया | 10 | 09 | 06 | 0 | 25 |
| शोहरतगढ़ | 07 | 05 | 05 | 0 | 17 |
| बढ़नी | 03 | 08 | 06 | 0 | 17 |
| मिठवल | 14 | 09 | 10 | 0 | 33 |
| बाँसी | 08 | 01 | 06 | 0 | 15 |
| खेसरहा | 17 | 05 | 03 | 0 | 25 |
| डुमरियागंज | 23 | 15 | 08 | 0 | 46 |
| भनवापुर | 08 | 03 | 05 | 0 | 16 |
| इटवा | 13 | 04 | 05 | 0 | 22 |
| खुनियाँव | 08 | 07 | 07 | 0 | 22 |
| कुल योग | 165 | 100 | 88 | 0 | 353 |
खास बात: सिद्धार्थनगर में बर्डपुर परियोजना में सबसे अधिक 58 पद हैं। इसके बाद डुमरियागंज (46) और मिठवल (33) का नंबर है। इस जिले में केवल कार्यकर्त्री पदों की भर्ती है, सहायिका पद इस विज्ञप्ति में शामिल नहीं हैं।
औरैया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 473 पद (कार्यकर्त्री 292 + सहायिका 181)
औरैया जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति 1 जुलाई 2026 को जारी की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, औरैया के कार्यालय द्वारा जारी इस विज्ञप्ति के अनुसार जिले की 8 परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पत्रांक: /जि0का0अ0/आ0बा0सहा0चयन/विज्ञप्ति/2026–27, दिनांक 1 जुलाई 2026।
| क्रम सं0 | परियोजना का नाम | ग्रामीण/शहरी | कार्यकर्त्री रिक्त पद | सहायिका रिक्त पद |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अछल्दा | ग्रामीण | 13 | 10 |
| 2 | बिधूना | ग्रामीण | 56 | 11 |
| 3 | सहार | ग्रामीण | 16 | 19 |
| 4 | ऐरवाकटरा | ग्रामीण | 10 | 7 |
| 5 | अजीतमल | ग्रामीण | 63 | 50 |
| 6 | भाग्यनगर | ग्रामीण | 38 | 36 |
| 7 | औरैया ग्रामीण | ग्रामीण | 92 | 40 |
| 8 | औरैया शहर | शहरी | 4 | 8 |
| कुल योग | 292 | 181 |
खास बात: औरैया ग्रामीण परियोजना में कार्यकर्त्री के सबसे अधिक 92 पद हैं। अजीतमल में भी 63 कार्यकर्त्री और 50 सहायिका के पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
श्रावस्ती आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 128 पद (कार्यकर्त्री 60 + सहायिका 68)
श्रावस्ती जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की विज्ञप्ति 06 जुलाई 2026 को जारी की गई है। पत्रांक: C-474/जि0का0अधि0/आ0बा0चयन/विज्ञप्ति/2026-27। Online आवेदन 07 जुलाई 2026 से Vacancy Management Portal upanganwadibharti.in पर आमंत्रित किए गए हैं।
| क्रम सं0 | परियोजना का नाम | कार्यकर्त्री रिक्त पद | सहायिका रिक्त पद |
|---|---|---|---|
| 01 | इकौना | 06 | 03 |
| 02 | गिलौला | 22 | 12 |
| 03 | हरिहरपुररानी | 13 | 20 |
| 04 | जमुनहा | 08 | 15 |
| 05 | सिरसिया | 09 | 05 |
| 06 | शहर | 02 | 13 |
| योग | 60 | 68 |
ध्यान दें: श्रावस्ती में गिलौला परियोजना में कार्यकर्त्री के सबसे अधिक 22 पद और हरिहरपुररानी में सहायिका के सबसे अधिक 20 पद हैं।
चंदौली आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 210 पद (कार्यकर्त्री 84 + सहायिका 126)
चंदौली जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। जिले की 10 परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चंदौली इस भर्ती श्रृंखला का ऐसा जिला है जिसमें आरक्षणवार (Category-wise) विवरण भी विज्ञप्ति में दिया गया है।
चंदौली आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पद – परियोजनावार एवं आरक्षणवार
| क्रम सं0 | परियोजना का नाम | अनारक्षित | OBC | SC | ST | कुल योग |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सकलडीहा | 11 | 5 | 3 | 2 | 21 |
| 2 | चकिया | 9 | 5 | 3 | 0 | 17 |
| 3 | नौगढ़ | 3 | 1 | 1 | 0 | 5 |
| 4 | सदर | 1 | 1 | 1 | 0 | 3 |
| 5 | बरहनी | 3 | 2 | 1 | 0 | 6 |
| 6 | शहाबगंज | 1 | 0 | 1 | 0 | 2 |
| 7 | चहनियां | 4 | 2 | 1 | 0 | 7 |
| 8 | धानापुर | 4 | 3 | 3 | 0 | 10 |
| 9 | नियामताबाद | 5 | 1 | 4 | 0 | 10 |
| 10 | नगर | 2 | 0 | 1 | 0 | 3 |
| योग | 43 | 20 | 19 | 2 | 84 |
चंदौली आंगनवाड़ी सहायिका पद – परियोजनावार एवं आरक्षणवार
| क्रम सं0 | परियोजना का नाम | अनारक्षित | OBC | SC | ST | कुल योग |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सकलडीहा | 16 | 11 | 5 | 0 | 32 |
| 2 | चकिया | 8 | 5 | 6 | 1 | 20 |
| 3 | नौगढ़ | 3 | 0 | 3 | 0 | 6 |
| 4 | सदर | 3 | 2 | 0 | 0 | 5 |
| 5 | बरहनी | 11 | 7 | 7 | 0 | 25 |
| 6 | शहाबगंज | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
| 7 | चहनियां | 2 | 2 | 1 | 0 | 5 |
| 8 | धानापुर | 10 | 3 | 3 | 0 | 16 |
| 9 | नियामताबाद | 10 | 2 | 0 | 0 | 12 |
| 10 | नगर | 2 | 1 | 1 | 0 | 4 |
| योग | 66 | 33 | 26 | 1 | 126 |
खास बात: चंदौली में सकलडीहा परियोजना में कार्यकर्त्री के 21 और सहायिका के 32 पद हैं – दोनों श्रेणियों में यह सबसे बड़ी परियोजना है। बरहनी में भी सहायिका के 25 पद हैं।
मुरादाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 207 कार्यकर्त्री पद
मुरादाबाद जिले की विज्ञप्ति पत्रांक C-450/जि0का0अधि0/2026-27 दिनांक 01 जुलाई 2026 को जारी हुई है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि बिलारी परियोजना अकेले 87 पद लेकर इस पूरी भर्ती श्रृंखला की किसी एक परियोजना में सबसे अधिक पदों वाली परियोजना है – कुल मुरादाबाद पदों का लगभग 42% सिर्फ़ बिलारी में है।
| परियोजना का नाम | SC | OBC | अनारक्षित | योग |
|---|---|---|---|---|
| मुरादाबाद शहर | 3 | 6 | 22 | 31 |
| मुरादाबाद ब्लाक | 0 | 5 | 8 | 13 |
| डींगरपुर | 2 | 1 | 3 | 6 |
| बिलारी | 16 | 27 | 44 | 87 |
| छजलैट | 2 | 2 | 2 | 6 |
| मूण्ढापांडे | 7 | 11 | 17 | 35 |
| भगतपुरटांडा | 3 | 2 | 4 | 9 |
| डिलारी | 2 | 3 | 6 | 11 |
| ठाकुरद्वारा | 1 | 4 | 4 | 9 |
| योग | 36 | 61 | 110 | 207 |
बिलारी परियोजना में 87 पद हैं – अगर आप बिलारी क्षेत्र की निवासी हैं तो यह सबसे बड़ा अवसर है।
वाराणसी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 – 187 कार्यकर्त्री पद
वाराणसी जिले में यह भर्ती नवीन शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025(1917687) दिनांक 17 सितम्बर 2025 के अंतर्गत जारी की गई है। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है – यह इस पूरी भर्ती श्रृंखला की अब तक की सबसे स्पष्ट और confirmed अंतिम तिथि है।
वाराणसी में एक खास बात – नगरक्षेत्र परियोजना अकेले 72 पद लेकर सबसे बड़ी परियोजना है, यानी कुल पदों का लगभग 38% सिर्फ़ नगर क्षेत्र में है। शहरी क्षेत्र की आवेदिकाओं के लिए यह सबसे बड़ा अवसर है।
| परियोजना का नाम | SC | ST | OBC | अनारक्षित | योग |
|---|---|---|---|---|---|
| अराजीलाईन | 06 | 01 | 07 | 12 | 26 |
| सेवापुरी | 02 | 00 | 03 | 04 | 09 |
| काशीविद्यापीठ | 05 | 01 | 08 | 13 | 27 |
| हरहुआ | 00 | 00 | 03 | 04 | 07 |
| पिण्डरा | 02 | 01 | 01 | 07 | 11 |
| बड़ागाँव | 03 | 01 | 04 | 06 | 14 |
| चोलापुर | 02 | 00 | 04 | 07 | 13 |
| चिरईगाँव | 00 | 00 | 02 | 06 | 08 |
| नगरक्षेत्र | 13 | 00 | 26 | 33 | 72 |
| योग | 33 | 04 | 58 | 92 | 187 |
Agra Anganwadi Bharti 2026 – 708 पदों का पूरा विवरण
आगरा जिले में इस भर्ती के तहत कुल 708 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें 386 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) और 322 आंगनबाड़ी सहायिका (Helper) के पद शामिल हैं। जिले के अलग-अलग विकास खंडों और शहरी परियोजनाओं में पदों का वितरण किया गया है।
अगर परियोजनाओं की बात करें तो खन्दौली (58 पद), बरौली अहीर (40 पद) और जैतपुर कलां (40 पद) में कार्यकर्त्री के सबसे अधिक पद हैं। वहीं पिनाहट में केवल 3 पद उपलब्ध हैं। आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र की परियोजना और पद की संख्या जरूर देख लें।
आगरा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) – कुल 386 पद
| क्र.सं. | परियोजना | अनारक्षित | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आगरा शहर | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 2 | अकोला | 6 | 5 | 5 | 0 | 16 |
| 3 | बाह | 6 | 3 | 1 | 0 | 10 |
| 4 | बरौली अहीर | 17 | 18 | 5 | 0 | 40 |
| 5 | बिचपुरी | 9 | 11 | 4 | 0 | 24 |
| 6 | एतमादपुर | 6 | 3 | 0 | 0 | 9 |
| 7 | फतेहाबाद | 16 | 9 | 7 | 0 | 32 |
| 8 | फतेहपुर सीकरी | 13 | 4 | 6 | 0 | 23 |
| 9 | जगनेर | 19 | 10 | 9 | 0 | 38 |
| 10 | जैतपुर कलां | 20 | 11 | 9 | 0 | 40 |
| 11 | खन्दौली | 27 | 14 | 17 | 0 | 58 |
| 12 | खेरागढ़ | 17 | 10 | 8 | 0 | 35 |
| 13 | किरावली (अछनेरा) | 9 | 3 | 6 | 0 | 18 |
| 14 | पिनाहट | 2 | 1 | 0 | 0 | 3 |
| 15 | सैंया | 9 | 2 | 6 | 0 | 17 |
| 16 | शमसाबाद | 10 | 6 | 7 | 0 | 23 |
| कुल | – | 186 | 110 | 90 | 0 | 386 |
ध्यान दें: आगरा शहर परियोजना में कार्यकर्त्री का एक भी पद नहीं है। यदि आप आगरा शहर क्षेत्र की निवासी हैं, तो इस श्रेणी में आवेदन नहीं कर पाएंगी।
आगरा आंगनबाड़ी सहायिका (Helper) – कुल 322 पद
आगरा में सहायिका के 322 पद भी जारी किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 124 पद आगरा शहर परियोजना में हैं, जबकि अन्य विकास खंडों में भी जरूरत के अनुसार रिक्तियां बांटी गई हैं।
| क्र.सं. | परियोजना | अनारक्षित | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आगरा शहर | 48 | 46 | 30 | 0 | 124 |
| 2 | अकोला | 3 | 1 | 2 | 0 | 6 |
| 3 | बाह | 1 | 1 | 1 | 0 | 3 |
| 4 | बरौली अहीर | 3 | 6 | 7 | 0 | 16 |
| 5 | बिचपुरी | 3 | 7 | 6 | 0 | 16 |
| 6 | एतमादपुर | 6 | 5 | 4 | 0 | 15 |
| 7 | फतेहाबाद | 11 | 2 | 8 | 0 | 21 |
| 8 | फतेहपुर सीकरी | 12 | 3 | 6 | 0 | 21 |
| 9 | जगनेर | 5 | 3 | 4 | 0 | 12 |
| 10 | जैतपुर कलां | 7 | 8 | 6 | 0 | 21 |
| 11 | खन्दौली | 2 | 3 | 3 | 0 | 8 |
| 12 | खेरागढ़ | 3 | 1 | 2 | 0 | 6 |
| 13 | किरावली (अछनेरा) | 4 | 5 | 10 | 0 | 19 |
| 14 | पिनाहट | 1 | 1 | 2 | 0 | 4 |
| 15 | सैंया | 5 | 1 | 7 | 0 | 13 |
| 16 | शमसाबाद | 8 | 8 | 10 | 0 | 26 |
| कुल | – | 122 | 101 | 99 | 0 | 322 |
महत्वपूर्ण सूचना: आगरा जिले में जारी विज्ञप्ति के अनुसार सहायिका के ये पद पूर्व चयन प्रक्रिया से आच्छादित (Covered under previous selection process) बताए गए हैं। इसलिए इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सामान्य कार्यकर्त्री भर्ती से अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), आगरा द्वारा जारी निर्देशों को जरूर पढ़ें।
Bhadohi Anganwadi Bharti 2026 – 108 कार्यकर्त्री पदों पर आवेदन
भदोही जिले में इस बार कुल 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) पदों पर भर्ती निकली है। इस विज्ञप्ति में सहायिका (Helper) के लिए कोई रिक्ति घोषित नहीं की गई है। यानी यदि आप भदोही जिले से आवेदन करना चाहती हैं, तो फिलहाल केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद के लिए ही आवेदन कर सकती हैं।
परियोजनावार रिक्तियों पर नजर डालें तो ज्ञानपुर में सबसे अधिक 26 पद हैं, जबकि भदोही शहर में केवल 1 अनारक्षित पद उपलब्ध है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी ग्राम सभा/वार्ड और संबंधित परियोजना की रिक्तियां जरूर देख लें।
भदोही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) – कुल 108 पद
| क्र.सं. | परियोजना | SC | ST | OBC | अनारक्षित | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अभोली | 3 | 0 | 6 | 5 | 14 |
| 2 | औराई | 3 | 0 | 4 | 12 | 19 |
| 3 | ज्ञानपुर | 8 | 0 | 7 | 11 | 26 |
| 4 | भदोही | 6 | 0 | 6 | 8 | 20 |
| 5 | सुरियावां | 3 | 0 | 3 | 10 | 16 |
| 6 | भदोही शहर | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 7 | डीघ | 3 | 0 | 3 | 6 | 12 |
| कुल | — | 26 | 0 | 29 | 53 | 108 |
ध्यान दें: भदोही जिले की इस भर्ती में केवल कार्यकर्त्री (Worker) के पद शामिल हैं। सहायिका (Helper) के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा गया है। वहीं भदोही शहर परियोजना में सिर्फ 1 अनारक्षित पद है, जबकि सबसे अधिक 26 रिक्तियां ज्ञानपुर परियोजना में उपलब्ध हैं। आवेदन करने से पहले अपनी परियोजना और श्रेणी (Category) के अनुसार पदों की संख्या एक बार जरूर जांच लें।
Farrukhabad Anganwadi Bharti 2026 – 292 कार्यकत्री पद
फर्रुखाबाद इस Farrukhabad Anganwadi Recruitment 2026 का सबसे खास जिला है क्योंकि इसकी आधिकारिक विज्ञप्ति में Project-wise Category (अनारक्षित, OBC और SC) का पूरा विवरण भी दिया गया है। इससे आरक्षित वर्ग की अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र की रिक्तियां समझने में आसानी होगी।
| क्र. | परियोजना | कुल पद | अनारक्षित | ओबीसी | एससी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | बढ़पुर | 44 | 20 | 14 | 10 |
| 2 | शमसाबाद | 20 | 8 | 5 | 7 |
| 3 | शहर | 4 | 3 | 0 | 1 |
| 4 | कमालगंज | 21 | 8 | 4 | 9 |
| 5 | कायमगंज | 27 | 18 | 3 | 6 |
| 6 | नवाबगंज | 50 | 22 | 13 | 15 |
| 7 | राजेपुर | 56 | 26 | 14 | 16 |
| 8 | मोहम्मदाबाद | 70 | 36 | 16 | 18 |
| कुल | 292 | 141 | 69 | 82 |
खास बात: चारों जिलों में केवल फर्रुखाबाद की विज्ञप्ति में Project-wise Category Breakdown दिया गया है।
Mathura Anganwadi Sahayika Bharti 2026 – 236 सहायिका पद
मथुरा जिले में इस बार केवल आंगनबाड़ी सहायिका (UP Mathura Anganwadi Helper Recruitment 2026) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां कार्यकत्री (Worker) के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं।
| क्र. | परियोजना | क्षेत्र | सहायिका पद |
|---|---|---|---|
| 1 | बलदेव | ग्रामीण | 30 |
| 2 | चौमुहां | ग्रामीण | 21 |
| 3 | छाता | ग्रामीण | 16 |
| 4 | फरह | ग्रामीण | 16 |
| 5 | गोवर्धन | ग्रामीण | 34 |
| 6 | मांट | ग्रामीण | 20 |
| 7 | मथुरा शहर | शहरी | 28 |
| 8 | मथुरा ग्रामीण | ग्रामीण | 40 |
| 9 | नंदगांव | ग्रामीण | 15 |
| 10 | नौहझील | ग्रामीण | 7 |
| 11 | राया | ग्रामीण | 9 |
| कुल | 236 |
ध्यान दें: मथुरा की भर्ती केवल सहायिका पद के लिए है।
Aligarh Anganwadi Recruitment 2026 – 237 कार्यकत्री पद
अलीगढ़ जिले में कुल 13 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
| क्र. | परियोजना | कार्यकत्री पद |
|---|---|---|
| 1 | अकराबाद | 12 |
| 2 | अलीगढ़ शहर | 23 |
| 3 | अतरौली | 17 |
| 4 | बिजौली | 7 |
| 5 | चंडौस | 19 |
| 6 | धनीपुर | 28 |
| 7 | गंगीरी | 18 |
| 8 | गोंडा | 17 |
| 9 | इगलास | 19 |
| 10 | जवां | 25 |
| 11 | खैर | 19 |
| 12 | लोधा | 20 |
| 13 | टप्पल | 13 |
| कुल | 237 |
Pratapgarh Anganwadi Recruitment 2026 – 250 कार्यकत्री पद
प्रतापगढ़ जिले में (Pratapgarh Anganwadi Worker Bharti 2026) 18 परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 250 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों पर भर्ती की जाएगी।
| क्र. | परियोजना | कार्यकत्री पद |
|---|---|---|
| 1 | आसपुर देवसरा | 26 |
| 2 | बाबा बेलखरनाथ धाम | 24 |
| 3 | बाबागंज | 15 |
| 4 | बिहार | 13 |
| 5 | गौरा | 11 |
| 6 | कालाकांकर | 10 |
| 7 | कुंडा | 35 |
| 8 | लक्ष्मणपुर | 17 |
| 9 | मानधाता | 11 |
| 10 | मंगरौरा | 14 |
| 11 | पट्टी | 8 |
| 12 | शहर | 2 |
| 13 | रामपुर खास | 11 |
| 14 | रामपुर संग्रामगढ़ | 12 |
| 15 | सदर ग्रामीण | 16 |
| 16 | सांड़वा चंद्रिका | 10 |
| 17 | सांगीपुर | 8 |
| 18 | शिवगढ़ | 7 |
| कुल | 250 |
महत्वपूर्ण: आवेदन करते समय वही परियोजना (Project) चुनें, जिसके ग्राम सभा या वार्ड की आप स्थायी निवासी हैं। दूसरे क्षेत्र के लिए किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti 2026 – पात्रता (Eligibility Criteria)
अगर आप फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़ या प्रतापगढ़ जिले की आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो सबसे पहले नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
1. कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। पुरुष उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
2. निवास (Domicile) – सबसे महत्वपूर्ण नियम
यह भर्ती पूरी तरह स्थानीय (Local) महिलाओं के लिए है।
- जिस ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) में रिक्त पद निकला है, आवेदिका उसी स्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- किसी दूसरे गांव, वार्ड या ब्लॉक की महिला उस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
- यदि संबंधित ग्राम सभा/वार्ड में निर्धारित श्रेणी की कोई पात्र महिला नहीं मिलती, तभी उसी न्याय पंचायत की अन्य पात्र महिला पर विचार किया जाएगा।
ध्यान दें: आवेदन करने से पहले अपने ग्राम सभा/वार्ड का नाम और परियोजना (Project) अच्छी तरह जांच लें। गलत स्थान चुनने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
3. शैक्षणिक योग्यता
| जिला | पद का नाम | न्यूनतम योग्यता |
|---|---|---|
| फर्रुखाबाद | आंगनवाड़ी कार्यकत्री | इंटरमीडिएट (12वीं) |
| अलीगढ़ | आंगनवाड़ी कार्यकत्री | इंटरमीडिएट (12वीं) |
| प्रतापगढ़ | आंगनवाड़ी कार्यकत्री | इंटरमीडिएट (12वीं) |
| मथुरा | आंगनवाड़ी सहायिका | इंटरमीडिएट (12वीं) |
अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाली अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में लाभ मिल सकता है।
4. आयु सीमा
| विवरण | आयु |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
| आयु की गणना | 01 जनवरी 2026 के आधार पर |
- आयु का प्रमाण हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका/प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार माना जाएगा।
- आरक्षित वर्ग, विधवा एवं अन्य पात्र अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
फर्रुखाबाद में Category-wise Reservation
चारों जिलों में फर्रुखाबाद ऐसा जिला है, जिसकी अधिसूचना में परियोजनावार General, OBC और SC वर्ग के पदों का पूरा विवरण दिया गया है।
| श्रेणी | कुल पद |
|---|---|
| सामान्य (General) | 141 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 69 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 82 |
| कुल पद | 292 |
महत्वपूर्ण जानकारी: मथुरा, अलीगढ़ और प्रतापगढ़ की अधिसूचनाओं में ग्राम सभा/वार्ड एवं आरक्षण का विस्तृत विवरण संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, तहसील, ब्लॉक कार्यालय तथा upanganwadibharti.in पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
उत्तर प्रेदश आंगनबाड़ी भर्ती चयन प्रक्रिया 2026 – मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?
इन चारों जिलों की आंगनबाड़ी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) या इंटरव्यू (Interview) नहीं होगा। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता (Merit) के आधार पर किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Karyakatri) – फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और प्रतापगढ़
- इन तीनों जिलों में मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले इंटरमीडिएट (12वीं) के प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा।
- यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के 12वीं के अंक समान होते हैं, तो ऐसे में हाईस्कूल (10वीं) के अंक जोड़कर तुलना की जाएगी।
- अगर इसके बाद भी मेरिट बराबर रहती है, तो अधिक शैक्षणिक योग्यता (जैसे स्नातक, परास्नातक आदि) रखने वाली अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
- यदि सभी योग्यताएं और अंक समान हों, तो अधिक आयु (उम्र) वाली अभ्यर्थी का चयन पहले किया जाएगा।
आंगनबाड़ी सहायिका (Sahayika) – मथुरा
मथुरा जिले में सहायिका पद के लिए भी चयन का आधार इंटरमीडिएट (12वीं) के अंक ही होंगे।
यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो वही नियम लागू होंगे –
- पहले 10वीं के अंक देखे जाएंगे।
- फिर अधिक शैक्षणिक योग्यता को वरीयता मिलेगी।
- अंत में अधिक आयु वाली अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
ध्यान दें: इस भर्ती में कोई Written Exam, Interview या Physical Test नहीं होगा। इसलिए आवेदन करते समय अपनी 10वीं और 12वीं की अंकतालिका के अंक बिल्कुल सही भरें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है।
चयन में प्राथमिकता (UP Anganwadi Bharti 2026 Priority Rules) – किसे पहले मौका मिलेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार इन चारों जिलों की UP Anganwadi Bharti 2026 में चयन के दौरान कुछ विशेष श्रेणियों की महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए आवेदन करने से पहले यह नियम जरूर समझ लें।
| प्राथमिकता | किसे पहले मौका मिलेगा? |
|---|---|
| पहली प्राथमिकता | उसी ग्राम सभा/वार्ड की BPL (गरीबी रेखा से नीचे) रहने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला |
| दूसरी प्राथमिकता | उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (APL) रहने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला |
| तीसरी प्राथमिकता | उसी ग्राम सभा/वार्ड की अन्य पात्र सामान्य महिला |
इन प्रमाण पत्रों का होना जरूरी है
यदि आप किसी विशेष श्रेणी का लाभ लेना चाहती हैं, तो संबंधित प्रमाण पत्र भी मान्य होने चाहिए।
- विधवा महिला – पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर/परिवार पंजिका की प्रमाणित प्रति।
- तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला – सक्षम न्यायालय द्वारा जारी वैध न्यायिक आदेश।
- BPL श्रेणी – सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध बीपीएल/आय संबंधी प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
महत्वपूर्ण बात: यदि किसी ग्राम सभा या वार्ड में BPL विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला पात्र है, तो उसे सामान्य श्रेणी की अभ्यर्थी से पहले प्राथमिकता मिलेगी, भले ही सामान्य अभ्यर्थी के अंक उससे अधिक हों। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी और आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।
उत्तर प्रेदश आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन के समय किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?
UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें। अगर कोई जानकारी या प्रमाण पत्र गलत या अधूरा मिलता है, तो आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
आवेदन करते समय सामान्यतः इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट (12वीं) की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
- उसी ग्राम सभा/वार्ड का निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बीपीएल/आय प्रमाण पत्र (यदि बीपीएल श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं)
- विधवा अभ्यर्थी के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित प्रति (यदि लागू हो)
- तलाकशुदा/परित्यक्ता अभ्यर्थी के लिए सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि लागू हो)
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
- चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
ध्यान दें: आवेदन के दौरान अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए। जहां आवश्यक हो, दस्तावेजों पर स्वयं के हस्ताक्षर (Self Attested) भी करें। गलत, अधूरे या अपठनीय दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
UP Anganwadi Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़ या प्रतापगढ़ जिले की UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में upanganwadibharti.in वेबसाइट खोलें।

- इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम आदि दर्ज करके नया अकाउंट बना लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाया गया User ID और Password सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे लॉगिन करने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।

- अब अपने User ID और Password की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद अपना जिला चुनें। यदि आप फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़ या प्रतापगढ़ में से किसी जिले के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो वही जिला चुनें।
- इसके बाद अपनी परियोजना (Project) और ग्राम सभा/वार्ड का चयन करें। ध्यान रखें कि आवेदन केवल उसी ग्राम सभा या वार्ड के लिए करें जहाँ आप स्थायी निवासी हैं।
- अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें। जहां कार्यकर्त्री (Karyakatri) के पद निकले हैं वहां वही पद चुनें और मथुरा जिले की भर्ती में सहायिका (Sahayika) पद का चयन करें।
- इसके बाद अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, पता तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। फिर 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक जानकारी, प्राप्त अंक, बोर्ड और उत्तीर्ण वर्ष सही-सही दर्ज करें।
- अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। सभी जानकारी भरने के बाद एक बार पूरे आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांच लें। यदि कोई गलती रह जाती है, तो फाइनल सबमिट करने के बाद उसे सुधारने का अवसर नहीं मिलेगा।
- जब पूरी जानकारी सही हो जाए, तब Final Submit पर क्लिक करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका Application Form / Acknowledgement Slip डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण सलाह: इस भर्ती में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन केवल upanganwadibharti.in पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगा। अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। इसलिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
Social Media – Updates के लिए Join करें
Farrukhabad, Mathura, Aligarh, Pratapgarh UP Anganwadi Bharti 2026 की Merit List, Document Verification Date और सभी updates सबसे पहले पाने के लिए:
| Platform | Link |
|---|---|
| WhatsApp Channel | MyEduAlert WhatsApp Follow Now |
| Telegram Channel | MyEduAlert Telegram Follow Now |
| IMPORTANT LINKS | |
| UP Anganwadi Bharti 2026 Apply | Registration | Login |
| UP Anganwadi Bharti 2026 | Agra Anganwadi Notification, Bhadohi Anganwadi Notification, Farrukhabad, Mathura, Aligarh, Pratapgarh |
| University Official Website | UP Anganwadi Recruitment 2026 Website |
| Homepage | myedualert.com |
FAQs – UP Anganwadi Bharti 2026 (Farrukhabad, Mathura, Aligarh, Pratapgarh)
इन Farrukhabad, Mathura, Aligarh, Pratapgarh चारों जिलों में Anganwadi की कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इन चारों जिलों में कुल 1,015 पदों पर UP Anganwadi Bharti 2026 निकली है। इनमें फर्रुखाबाद में 292, मथुरा में 236, अलीगढ़ में 237 और प्रतापगढ़ में 250 पद शामिल हैं। सभी भर्ती की विज्ञप्तियां 29 एवं 30 जून 2026 को जारी की गई हैं।
किस जिले में कौन-से पदों पर भर्ती हो रही है?
फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और प्रतापगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Anganwadi Karyakatri) के पदों पर भर्ती हो रही है। जबकि मथुरा जिले में केवल आंगनबाड़ी सहायिका (Anganwadi Sahayika) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
फर्रुखाबाद जिले में सबसे ज्यादा रिक्तियां किस परियोजना में हैं?
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद परियोजना में सबसे अधिक 70 पद खाली हैं। इसके बाद राजेपुर में 56 पद और नवाबगंज में 50 पद हैं।
मथुरा, अलीगढ़ और प्रतापगढ़ का Category-wise Reservation कहाँ देखें?
इन तीनों जिलों का श्रेणीवार (Category-wise) और ग्राम सभा/वार्डवार आरक्षण विवरण संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, खंड विकास कार्यालय तथा upanganwadibharti.in पोर्टल पर देखा जा सकता है।
आगरा जिले में आंगनबाड़ी की कुल कितनी रिक्तियां निकली हैं?
आगरा जिले में इस भर्ती के तहत कुल 708 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 386 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और 322 आंगनबाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। ये सभी रिक्तियां जिले की 16 अलग-अलग परियोजनाओं में बांटी गई हैं। कार्यकर्त्री के सबसे ज्यादा 58 पद खन्दौली परियोजना में हैं। वहीं आगरा शहर में कार्यकर्त्री का एक भी पद नहीं है, यहां केवल 124 सहायिका पदों पर भर्ती होगी।
भदोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कितने पद हैं और सबसे ज्यादा रिक्तियां कहां हैं?
भदोही जिले में कुल 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) पदों पर भर्ती निकली है। इस विज्ञप्ति में सहायिका (Helper) के लिए कोई पद जारी नहीं किया गया है। परियोजनावार देखें तो ज्ञानपुर में सबसे अधिक 26 पद, भदोही में 20 पद और औराई में 19 पद हैं। आवेदन करने से पहले अपनी ग्राम सभा/वार्ड और संबंधित परियोजना की जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि आवेदन केवल उसी क्षेत्र के लिए मान्य होगा जहां आप स्थायी निवासी हैं।
वाराणसी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कितने पद हैं और अंतिम तिथि क्या है?
वाराणसी में 9 परियोजनाओं में कुल 187 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद हैं। सबसे अधिक 72 पद नगरक्षेत्र परियोजना में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
मुरादाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
मुरादाबाद में 9 परियोजनाओं में कुल 207 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद हैं। सबसे अधिक 87 पद बिलारी परियोजना में हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
औरैया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और किन परियोजनाओं में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं?
औरैया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और किन परियोजनाओं में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं?
औरैया जिले में कुल 473 पद हैं – कार्यकर्त्री के 292 और सहायिका के 181 पद। यह भर्ती 8 परियोजनाओं में होगी। सबसे अधिक 92 कार्यकर्त्री पद औरैया ग्रामीण और 63 कार्यकर्त्री पद अजीतमल परियोजना में हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
श्रावस्ती आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और आवेदन कब से शुरू हुए?
श्रावस्ती जिले में कुल 128 पद हैं – कार्यकर्त्री के 60 और सहायिका के 68 पद। विज्ञप्ति 06 जुलाई 2026 को जारी हुई और Online आवेदन 07 जुलाई 2026 से upanganwadibharti.in पर शुरू हो गए हैं। गिलौला परियोजना में कार्यकर्त्री के सबसे अधिक 22 पद हैं।
चंदौली आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Category-wise विवरण कहाँ देखें?
चंदौली जिले में कुल 210 पद हैं – कार्यकर्त्री के 84 और सहायिका के 126 पद। इस विज्ञप्ति में आरक्षणवार (General, OBC, SC, ST) विवरण भी दिया गया है – ऊपर दी गई Table में देखें। सकलडीहा परियोजना में दोनों पदों में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर करें।
देवरिया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
देवरिया आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
देवरिया जिले में कुल 408 पद हैं – कार्यकर्त्री के 146 और सहायिका के 262 पद, 16 परियोजनाओं में। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। रूदरपुर परियोजना में सबसे अधिक पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
मैनपुरी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और आयु सीमा क्या है?
मैनपुरी जिले में कुल 144 पद हैं – कार्यकर्त्री के 74 और सहायिका के 70 पद, 10 परियोजनाओं में। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष (Cutoff Date 01.07.2026)। करहल और बेवर में सबसे अधिक पद हैं।
सिद्धार्थनगर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कितने पद हैं और क्या सहायिका के भी पद हैं?
सिद्धार्थनगर में कुल 353 पद हैं – केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के। इस विज्ञप्ति में सहायिका के पद शामिल नहीं हैं। अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है। बर्डपुर (58) और डुमरियागंज (46) में सबसे अधिक पद हैं।
शाहजहाँपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
शाहजहाँपुर जिले में कुल 333 पद हैं – केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के। यह भर्ती 16 परियोजनाओं में होगी। Online आवेदन 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 है। भावलखेड़ा (66) और बण्डा (49) में सबसे अधिक पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
बाराबंकी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
बाराबंकी जिले में कुल 166 पद हैं – केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के, 16 परियोजनाओं में। Last Date 04 अगस्त 2026 है। बंकी परियोजना (23) और निन्दूरा (17) में सबसे अधिक पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
सुल्तानपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
सुल्तानपुर जिले में कुल 119 पद हैं – केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के, 14 परियोजनाओं में। Last Date 04 अगस्त 2026 है। बल्दीराय (20) और कादीपुर (14) में सबसे अधिक पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
गाजियाबाद जिले में कुल 508 पद हैं – कार्यकर्त्री के 167 और सहायिका के 341 पद, 5 परियोजनाओं में। Last Date 07 अगस्त 2026 है। शहर परियोजना में सबसे अधिक पद हैं – कार्यकर्त्री के 64 और सहायिका के 128। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।
रायबरेली आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और Last Date क्या है?
रायबरेली जिले में कुल 191 पद हैं – केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के, 18 परियोजनाओं में। Last Date 06 अगस्त 2026 है। सलोन (19), खीरों (18) और महराजगंज (17) में सबसे अधिक पद हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर निःशुल्क करें।

