UP Kannauj Anganwadi Bharti 2026 – अगर आप उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली महिला हैं और आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थीं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP) ने जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में Anganwadi Karyakatri (Worker) के मानदेय आधारित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ऐसे में यदि आप कन्नौज जिले की किसी भी बाल विकास परियोजना क्षेत्र की स्थायी महिला निवासी हैं, तो Kannauj Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जारी शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025(1917687) के अनुसार यह भर्ती छिबरामऊ, गुगरापुर, हसेरन, जलालाबाद, कन्नौज ग्रामीण, कन्नौज नगर, सौरिख, तालग्राम और उमर्दा सहित कुल 9 बाल विकास परियोजनाओं में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह मानदेय आधारित संविदा भर्ती है और इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

इस लेख में हम आपको ब्लॉक-वाइज एवं श्रेणी-वाइज वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आय प्रमाण पत्र से जुड़े नियम, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, महत्वपूर्ण तिथियां तथा ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे। साथ ही आवेदन करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना है, इसकी भी पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

Also Read: Baghpat Anganwadi Bharti 2026 – UP ICDS 635 पदों के लिए Online Apply, Last Date 16 July @upanganwadibharti.in

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती करने वाला विभागजिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कन्नौज
पत्र संख्याC-482/जि0का0अधि0/बा0वि0पर0/विज्ञप्ति/2026-27
अधिसूचना की तिथि25 जून 2026
पदआंगनबाड़ी कार्यकत्री
कुल रिक्तियां125
पात्रताकेवल महिला अभ्यर्थी
शिक्षा योग्यतान्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष
आयु सीमा18 से 35 वर्ष (01.01.2026 को आधार मानकर)
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (कोई लिखित परीक्षा नहीं)
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन
अंतिम तिथि16 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि तक)
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 – ब्लॉक-वाइज एवं श्रेणी-वाइज रिक्ति विवरण

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 के अंतर्गत कुल 125 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद जनपद की 9 बाल विकास परियोजनाओं/ब्लॉकों में विभाजित किए गए हैं। आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों का विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

क्र.सं.परियोजना का नामअनु जातिअन्य पिछड़ा वर्गअनारक्षितयोग
1छिबरामऊ03030713
2गुगरापुर01000001
3हसेरन00020608
4जलालाबाद04040917
5कन्नौज ग्रामीण02041016
6कन्नौज नगर00030508
7सौरिख02040612
8तालग्राम02040511
9उमर्दा14081739
योग293264125

महत्वपूर्ण जानकारी: Kannauj Anganwadi Recruitment 2026 में सबसे अधिक 39 पद उमर्दा परियोजना में उपलब्ध हैं। इसके बाद जलालाबाद (17 पद) और कन्नौज ग्रामीण (16 पद) का स्थान है। ग्राम पंचायतवार, वार्डवार एवं परियोजनावार पदों का विस्तृत विवरण, आरक्षण की स्थिति तथा पात्रता संबंधी पूरी जानकारी जनपद के कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और संबंधित विकास खंड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध कराई गई है।

जरूरी सूचना: भर्ती अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त पदों की संख्या अंतिम नहीं है। विभागीय आवश्यकता एवं रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर इन पदों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई नवीनतम जानकारी अवश्य देख लें।

Kannauj Anganwadi Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

घटनातिथि
अधिसूचना जारी25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू26 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि16 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि तक)
रिक्त पदों का विवरण नोटिस बोर्ड परपहले से ही चस्पा
मेरिट सूची तैयारीआवेदन बंद होने के बाद
अंतिम चयनचयन समिति द्वारा

UP Anganwadi Bharti 2026 – सीधा आवेदन लिंक

कार्यलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें – UP Anganwadi Bharti 202Click Here
अधिकारिक अधिसूचना देखें – कन्नौजClick Here

Kannauj Anganwadi Karyakatri vacancy – पात्रता मानदंड

महिला अभ्यर्थी ही कर सकती हैं आवेदन

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार केवल महिला अभ्यर्थी ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए आवेदन करने की पात्र होंगी। पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकत्री (Anganwadi Karyakatri) पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से कम योग्यता रखने वाली अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

निवास संबंधी पात्रता

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का जिस वार्ड, ग्राम पंचायत अथवा ग्राम सभा में रिक्त पद उपलब्ध है, उसी क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अन्य वार्ड, ग्राम पंचायत या विकास खंड की महिला अभ्यर्थियां उस पद के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 – आयु सीमा

Kannauj Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य है। आयु से संबंधित विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु की गणना की तिथि01 जनवरी 2026

महत्वपूर्ण: आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना इसी कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा से बाहर होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 – चयन प्राथमिकता क्रम (Selection Priority Order)

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड के एक ही पद के लिए एक से अधिक योग्य महिला अभ्यर्थी आवेदन करती हैं, तो चयन निम्नलिखित प्राथमिकता क्रम के आधार पर किया जाएगा।

प्रथम प्राथमिकता (BPL परिवार)

सबसे पहले गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी निम्नलिखित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • विधवा महिला
  • विधिक रूप से तलाकशुदा महिला
  • परित्यक्ता महिला

द्वितीय प्राथमिकता

यदि संबंधित ग्राम सभा/वार्ड में BPL श्रेणी की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला उपलब्ध नहीं होती है, तो उसी क्षेत्र की गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार की अन्य महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

तृतीय प्राथमिकता

यदि उपरोक्त दोनों श्रेणियों में कोई पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलती है, तो गरीबी रेखा (APL) से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों की उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी निम्नलिखित महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

  • विधवा महिला
  • विधिक रूप से तलाकशुदा महिला
  • परित्यक्ता महिला

चतुर्थ प्राथमिकता

यदि APL श्रेणी की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला भी उपलब्ध नहीं होती है, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (APL) परिवार की अन्य महिला अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: चयन प्रक्रिया के दौरान प्राथमिकता क्रम का पालन संबंधित ग्राम सभा/वार्ड के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन विभाग द्वारा जारी नियमों, पात्रता और मेरिट के अनुसार ही किया जाएगा।

Also Read: UP Meerut Anganwadi Bharti 2026 – ICDS UP 180 पदों पर Notification OUT, @upanganwadibharti.in पर 17 July तक करें Apply

UP Anganwadi Online Form 2026 आवेदन कैसे करें?

यदि आप Kannauj Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को क्रमवार फॉलो करें।

  • चरण 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट खोलें और भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

UP Anganwadi Online Form 2026
  • चरण 2 – नया रजिस्ट्रेशन करें

“New Registration” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना जिला – कन्नौज चुनें और संबंधित बाल विकास परियोजना (छिबरामऊ, गुगरापुर, हसेरन, जलालाबाद, कन्नौज ग्रामीण, कन्नौज नगर, सौरिख, तालग्राम या उमर्दा) तथा अपना ग्राम पंचायत/वार्ड चयन करें।

New Registration Kannauj Anganwadi Bharti 2026
Kannauj Anganwadi Bharti 2026
  • चरण 3 – रजिस्ट्रेशन पूरा करें

अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी दर्ज करें और एक सुरक्षित पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  • चरण 4 – आवेदन फॉर्म भरें

रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, निवास संबंधी विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार ही दर्ज करें।

  • चरण 5 – आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

पासपोर्ट साइज फोटो, स्व-हस्ताक्षरित (Self Attested) दस्तावेज़ों की स्पष्ट स्कैन कॉपी तथा आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • चरण 6 – आवेदन का प्रीव्यू जांचें

फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। विभाग द्वारा ऑफलाइन आवेदन या दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए सभी विवरण सही भरना अभ्यर्थी की जिम्मेदारी होगी।

  • चरण 7 – फाइनल सबमिट करें

सभी जानकारी सही होने पर “Final Submit” बटन पर क्लिक करें। इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, इसलिए भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी।

  • चरण 8 – आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट या PDF कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करते समय अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ही दर्ज करें, क्योंकि भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, जैसे SMS, ई-मेल अथवा अन्य अपडेट, इन्हीं माध्यमों से भेजे जा सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद मोबाइल नंबर या पत्राचार के पते में बदलाव की आवश्यकता होने पर इसकी सूचना समय पर संबंधित विभाग को दें। अन्यथा सूचना प्राप्त न होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

Social Media – Updates के लिए Join करें

कन्नौज आंगनबाड़ी वेकैंसी 2026 की Merit List, Document Verification Date और सभी updates सबसे पहले पाने के लिए:

PlatformLink
WhatsApp ChannelMyEduAlert WhatsApp Follow Now
Telegram ChannelMyEduAlert Telegram Follow Now
IMPORTANT LINKS
UP Anganwadi Karyakatri Sahayika Bharti 2026 ApplyRegistration | Login
UP Anganwadi Bharti 2026 – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्तिClick Here
University Official WebsiteUP Anganwadi Recruitment Website
Homepagemyedualert.com

FAQ – Kannauj Anganwadi Recruitment 2026

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

Kannauj Anganwadi Bharti 2026 के तहत कुल 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये रिक्तियां छिबरामऊ, गुगरापुर, हसेरन, जलालाबाद, कन्नौज ग्रामीण, कन्नौज नगर, सौरिख, तालग्राम और उमर्दा सहित 9 बाल विकास परियोजनाओं में विभाजित हैं। इनमें सबसे अधिक 39 पद उमर्दा परियोजना में हैं।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि) तक आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर आवेदन कर सकती हैं।

क्या कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क देना होगा?

नहीं। इस भर्ती में सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

केवल महिला अभ्यर्थी, जो संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी हों तथा मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों, आवेदन करने की पात्र हैं।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में श्रेणीवार कितने पद हैं?

इस भर्ती में अनारक्षित (UR) – 64 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 32 पद तथा अनुसूचित जाति (SC) – 29 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल मिलाकर 125 पदों पर भर्ती होगी।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में चयन किस आधार पर होगा?

चयन विभाग द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम के अनुसार किया जाएगा। सबसे पहले BPL परिवार की विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला, फिर BPL की अन्य महिला, उसके बाद APL श्रेणी की विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला और अंत में APL की अन्य महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

कन्नौज आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की अधिसूचना किसने जारी की है?

यह भर्ती अधिसूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी, कन्नौज कार्यालय द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जारी की गई है।

डिस्क्लेमर: Myedualert.com एक स्वतंत्र सूचनात्मक वेबसाइट है। सारी जानकारी अधिकारिक अधिसूचना एवं upanganwadibharti.in से ली गई है। सभी आधिकारिक एवं कानूनी कार्यों के लिए, कृपया हमेशा अधिकारिक अधिसूचना PDF एवं वेबसाइट देखें।

Kannauj Anganwadi Bharti 2026